Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Oct, 2025 11:02 AM

Uttarakhand desk: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में अब कोई भी जिहादी रंग-बिरंगी चादरें डालकर जमीन को नहीं हड़प सकता है। इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
Uttarakhand desk: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में अब कोई भी जिहादी रंग-बिरंगी चादरें डालकर जमीन को नहीं हड़प सकता है। इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने लैंड जिहादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। अब तक करीब 9000 एकड़ जमीन मुक्त कराई है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में 250 अवैध मदरसों को सील किया गया है। जबकि 500 से अधिक अवैध मदरसों को ध्वस्त किया है। सीएम धामी ने सख्त शब्दों में लैंड जिहादियों को चेतावनी दी है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून, लव जिहाद, लैंड जिहाद, भू-कानून जैसे सख्त कानून लाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश में कानून तोड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।