मुख्यमंत्री धामी ने बलिदान दिवस पर रेसकोर्स गुरुद्वारे में टेका माथा, संगतों के बीच लंगर सेवा भी की

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Nov, 2025 04:25 PM

chief minister dhami bowed his head at the

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर देहरादून में रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मत्था टेका और शब्द कीर्तन सुना। इसके बाद सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर देहरादून में रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मत्था टेका और शब्द कीर्तन सुना। इसके बाद सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब पदाधिकारियों से भेंट की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु तेग बहादुर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहिब का स्थान अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सछ्वाव की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट- हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी।

इसी के अलावा अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के समस्त लाभ सिख समाज तक भी पहुंचाए जा रहे हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजेंद्र पाल सिंह चंडोक, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित सिख समाज के अनेक लोग भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!