देहरादून की नेहरू कॉलोनी में बवाल, होली खेलने के दौरान दो पक्ष भिड़े; सिर पर कांच की बोतल तोड़ी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Mar, 2026 11:18 AM

chaos in dehradun s nehru colony two groups clashed while

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून की नेहरू कॉलोनी में बवाल मच गया। यहां होली खेलने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि हुड़दंगियों ने दो युवकों के सिर पर कांच की बोतल से हमला किया। साथ ही युवतियों से अभद्रता की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून की नेहरू कॉलोनी में बवाल मच गया। यहां होली खेलने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि हुड़दंगियों ने दो युवकों के सिर पर कांच की बोतल से हमला किया। साथ ही युवतियों से अभद्रता की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में आयुष बंगारी ने बताया कि हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन वेडिंग प्वाइंट में होली कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वह अपने साथियों के साथ होली कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी कुछ युवकों ने होली के रंग में भंग डालना शुरू कर दिया। युवकों ने आयुष बंगारी और उसके साथियों श्रेयांश, अक्षत और अरिहंत के साथ धक्का-मुक्की की। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विरोध करने पर युवकों ने उसके सिर पर कांच की बोतल तोड़ी। घटना में चार लोग घायल हो गए।

आरोप है कि महिला मित्रों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित रांगड़, सार्थक रांगड़ और नीतिन नेगी, निवासी मोथरोवाला पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!