चमोली: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़...अश्लील बातें भी की;आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2025 09:02 AM

chamoli teacher molested a minor student

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा मामले की शिकायत की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की तथा गलत तरीके से छुआ व गंदी—गंदी बातें की।

आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!