देहरादून में मेडिकल छात्रा की रहस्यमयी मौत, प्रिंसिपल पर लगे मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 26 Mar, 2026 10:53 PM

dehradun medical student death

Dehradun में एक मेडिकल छात्रा की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में पढ़ाई कर रही तन्वी नाम की छात्रा अपनी कार में मृत अवस्था में पाई गई।

नेशनल डेस्क: Dehradun में एक मेडिकल छात्रा की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में पढ़ाई कर रही तन्वी नाम की छात्रा अपनी कार में मृत अवस्था में पाई गई। इस घटना के सामने आते ही इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

मौत से पहले पिता को बताया था मानसिक दबाव

मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब सामने आया कि छात्रा ने अपनी मौत से एक दिन पहले अपने पिता से फोन पर लंबी बातचीत की थी। उसने आरोप लगाया था कि कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रियंका उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं और परीक्षा में फेल करने की धमकी दे रही हैं। पिता ने बेटी को भरोसा दिलाया था कि वे खुद आकर इस मामले को सुलझाएंगे।

आखिरी मैसेज के बाद बंद हो गया फोन

घटना वाली रात तन्वी ने अपनी मां को मैसेज कर बताया था कि वह देर से घर पहुंचेगी। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई और पिता तुरंत अंबाला से देहरादून के लिए निकल पड़े।

कार में मिली बेटी, पिता ने तोड़ा शीशा

सुबह तड़के देहरादून पहुंचने के बाद पिता ने बेटी की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार में तन्वी मिली। वह अंदर अचेत अवस्था में थी। घबराए पिता ने कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार से मिली संदिग्ध सामग्री, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। वहां से कुछ दवाइयां, इंजेक्शन और मेडिकल उपकरण बरामद हुए, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पिता का आरोप: सिस्टम ने ले ली बेटी की जान

मृतका के पिता ने बेहद भावुक बयान देते हुए कहा कि उनकी बेटी डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन उस पर पड़े मानसिक दबाव ने उसकी जान ले ली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

मेडिकल सिस्टम पर उठे सवाल

इस घटना ने मेडिकल शिक्षा में छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और संस्थानों के रवैये को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!