पूर्व विधायक के होटल के मैनेजर पर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Feb, 2026 11:08 AM

case filed against former mla s hotel manager

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सिडकुल थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल के मैनेजर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि मैनेजर करीब तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया है। साथ...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सिडकुल थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल के मैनेजर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि मैनेजर करीब तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया है। साथ ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गली नंबर छह टिहरी विस्थापित शिवालिक नगर निवासी सोमिल चौधरी ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर सुरेश राठौर के होटल रानीपुर राजवाड़ा में देवेश शर्मा को मैनेजर रखा गया था। शुरुआत में उसने ठीक से काम किया और भरोसा जीत लिया। इसके बाद होटल के बैंक खाते की जानकारी चेकबुक और डेबिट कार्ड की जिम्मेदारी उसे दे दी गई।

शिकायत में कहा गया है कि देवेश शर्मा ने पिछले तीन महीनों से होटल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। आरोप है कि वह करीब तीन लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना बताए फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन महीनों से हरिपुर कलां में रह रहा था।

जब उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!