लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्यतिथि पर देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Sep, 2024 03:35 PM

blood donation camp organized in dehradun

देहरादूनः पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्यतिथि के मौके पर देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की राजधानी के देवभूमि ब्लड बैंक में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मंदोली के...

देहरादूनः पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्यतिथि के मौके पर देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की राजधानी के देवभूमि ब्लड बैंक में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मंदोली के सौजन्य से रक्तदान शिविर लगाया गया।

बता दें कि देहरादून में रक्तदान शिविर के चलते लोगों ने बढ़-चढ़ कर ब्लड डोनेट किया। इसी के साथ बीजेपी युवा मोर्चा के 31 कार्यकर्ताओं ने भी ब्लड डोनेट किया। वहीं इस मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मंदोली ने अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला जगत नारायण जी को नमन किया।

​वहीं इस मौके पर लाल जगत नारायण जी द्वारा देश की स्वतंत्रता व निष्पक्ष पत्रकारिता के जो आयाम स्थापित किए गए उनके बारे में भी याद करते हुए विपुल मंदोली ने भी ब्लड डोनेट कर श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!