उत्तरकाशी में सरेऑम गुंडागर्दी ! छात्र को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा, ये वजह आई सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Feb, 2026 10:20 AM

blatant hooliganism in uttarkashi student brutally beaten with

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक छात्र को डंडे के साथ बेरहमी से पीटा गया। बताया गया कि स्कूल से लौटते वक्त अचानक एक कुता उस पर झपट पड़ा। तभी छात्र ने कुते को पत्थर मारकर दूर भगाया। लेकिन, इससे नाराज कुते के...

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक छात्र को डंडे के साथ बेरहमी से पीटा गया। बताया गया कि स्कूल से लौटते वक्त अचानक एक कुता उस पर झपट पड़ा। तभी छात्र ने कुते को पत्थर मारकर दूर भगाया। लेकिन, इससे नाराज कुते के स्वामी ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुमार यह घटना यमुनोत्री हाईवे पर स्थित कुथनौर कस्बे में हुई है। जहां एक कुता स्कूल से लौट रहे छात्र को काटने के लिए दौड़ आया। तभी छात्र ने उसे पत्थर मारकर दूर भगाने की कोशिश की। इस दौरान कुते के स्वामी ने बिना कुछ सोचे-समझे लड़के को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। छात्र चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। लड़का किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची।

घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बड़कोट थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कुथनौर निवासी सुमित भंडारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि पाली का एक छात्र कुथनौर इंटर कॉलेज में काम से आया था। स्कूल से वापिस लौट रहा था, तभी यह घटना उसके साथ हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!