उत्तराखंड पहुंचे BJP के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सतीश, पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

Edited By Nitika, Updated: 30 Sep, 2023 10:44 AM

bjp national joint general secretary satish reached uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन वी सतीश शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान वह सभी कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों, पार्टी एवं मोर्चे पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय एवं प्रादेशिक संगठनात्मक...

 

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन वी सतीश शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान वह सभी कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों, पार्टी एवं मोर्चे पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय एवं प्रादेशिक संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सतीश के दौरे से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते बताया कि केंद्रीय सांगठनिक कार्यक्रमों एवं राज्य में पार्टी की गतिविधियों के समन्वय हेतु उनका यह प्रवास है। वह इस दौरान सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों एवं वरिष्ठ विधायकों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें प्रमुखता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, शामिल रहे।

चौहान ने बताया कि वी सतीश संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रमों का राज्य में क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इसी तरह प्रदेश नेतृत्व द्वारा भी स्थानीय मुद्दों एवं सामाजिक, राजनैतिक घटनाक्रमों के अनुशार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इस प्रवास का मकसद सरकार में मौजूद संगठन के प्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से भविष्य की रणनीति को लेकर आवश्यक फीड बैक लेना और केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षा को लेकर मार्गदर्शन देना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!