उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव मलारी के पास हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

Edited By Nitika, Updated: 30 Jan, 2023 04:28 PM

avalanche near malari border village of uttarakhand

भारत-तिब्बत-चीन सीमा में उत्तराखंड के सीमान्त गांव मलारी में हिमस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर हुई। हिमस्खलन से किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।

 

चमोलीः भारत-तिब्बत-चीन सीमा में उत्तराखंड के सीमान्त गांव मलारी में हिमस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर हुई। हिमस्खलन से किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।

शीतकाल में गांव के लोग अपने प्रवासी इलाके गांव क्षेत्रों में आ जाते हैं। इस इलाके और सीमा चौकियों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क मार्ग से जोड़ती है। मौसम के बदलने के कारण बद्रीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ जैसे हिमालयी धामों सहित नन्दा देवी, त्रिशूली और अन्य पहाड़ों पर आज हिमपात भी हुआ।

वहीं स्कीइंग के प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली गोरसों में भी हिमपात हुआ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी समेत ऊपरी बुग्यालों (मिडोज) पर भी बर्फबारी हुई। हिमपात होने से पर्वतीय गांवों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!