Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 10:22 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली कैबिनेट का लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को विस्तार होगा। सुबह दस बजे लोक भवन में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने आज सुबह बताया कि राज्यपाल...
देहरादूनः उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली कैबिनेट का लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को विस्तार होगा। सुबह दस बजे लोक भवन में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने आज सुबह बताया कि राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।
कैबिनेट विस्तार की एक लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद अब ये विस्तार क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य कैबिनेट में पिछले लंबे समय से कुल पांच पद रिक्त हैं। इनमें से तीन पद पिछली सरकार से रिक्त चल रहे हैं, जबकि वर्तमान सरकार में मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के त्यागपत्र से रिक्त हुए हैं। इस तरह कुल पांच पद कैबिनेट में रिक्त हैं।