Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Mar, 2026 10:33 AM

हरिद्वारः जनपद हरिद्वार के भगवानपुर में भीषण हादसा हुआ। जहां एक बारातियों की बस ने नौ वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। घटना इतनी भयानक थी कि पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर में भर्ती किया गया है। इस घटना...
हरिद्वारः जनपद हरिद्वार के भगवानपुर में भीषण हादसा हुआ। जहां एक बारातियों की बस ने नौ वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। घटना इतनी भयानक थी कि पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भगवानपुर क्षेत्र के टकाभरी गांव में हुई है। जहां गुरूवार को एक बारातियों से भरी बस पहुंची थी। शाम को बस चालक वाहन को पीछे कर रहा था। इस दौरान बस की चपेट में आकर नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों की मानें तो बस का पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया। आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान गांव निवासी वीशू (9 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की। लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आक्रोशित भीड़ को बमुश्किल समझाया और मामला शांत कराया है।