उत्तरकाशी में फिर हादसा ! 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, पहाड़ी से नीचे गिरी कार; पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Mar, 2026 12:29 PM

another tragedy in uttarkashi a 30 year old man died tragically after his car

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। अनियंत्रित होकर कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि चालक अपनी पत्नी और बच्चों को...

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। अनियंत्रित होकर कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि चालक अपनी पत्नी और बच्चों को बर्निगाड छोड़कर पुरोला जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हुआ है।      

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नौगांव से दो किमी आगे द्वारा सेरी के समीप हुई है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में अकेला चालक सवार था। घटना इतनी भयानक थी कि कार सवार 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

घटना में मृतक की पहचान बिशन लाल पुत्र सुंदरा उम्र 30 वर्ष निवासी डाबरा गढ़ के रूप में हुई है। बिशन लाल पुरोला में काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गया है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!