उत्तराखंड में फिर मर्डर ! नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Mar, 2026 10:46 AM

another murder in uttarakhand a newlywed woman dies

देहरादूनः उत्तराखंड के रूड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। मृतका के गले पर निशान और मुंह से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर...

देहरादूनः उत्तराखंड के रूड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। मृतका के गले पर निशान और मुंह से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में हुई। जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि महिला की शादी करीब एक-डेढ़ साल पहले गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

वहीं, शुक्रवार को मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी किसी ने मृत महिला के गले पर निशान देख लिए। जबकि उसके मुंह से खून बह रहा था। मामले की जानकारी पर विवाहिता के मायके वालो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।    
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!