Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Feb, 2026 02:34 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद में उसे नाले में धकेल दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि पैसों के लेन-देन में वारदात को अंजाम दिया गया है।...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद में उसे नाले में धकेल दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि पैसों के लेन-देन में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के सेंट्रल नोएडा में हुई है। जहां स्थित मामूरा गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान राहुल (35) के रूप में हुई है, जो फुटपाथ पर रहता और वहीं सोता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहुल का एक अन्य व्यक्ति रविन्द्र (30) पुत्र बनवीर सिंह, निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड से 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों फुटपाथ पर ही रहते थे।
विवाद के दौरान आरोपी रविन्द्र ने कथित रूप से राहुल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया और उसे नाले में धकेल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।