एक ओर खौफनाक मर्डर... कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या, फिर मजे से खाई बरियानी; पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Mar, 2026 10:18 AM

another horrific murder  father killed with an axe then happily ate

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान बने बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर डाली। इसके बाद  पिता की लाश को पानी की टंकी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बेटे ने मजे से बरियानी खाई। सूत्रों के...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान बने बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर डाली। इसके बाद  पिता की लाश को पानी की टंकी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बेटे ने मजे से बरियानी खाई। सूत्रों के मुताबिक बेटा नशे का आदी था। नशे में धुत होकर आरोपी बेटे ने वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुई है। जहां निवासी 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा की बेरहमी से हत्या की गई। आरोप है कि उसके 25 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि पिता और बेटे के बीच नशे को लेकर झगड़ा रहता था। पिता के बार-बार मना करने पर भी बेटा नशा करना नहीं छोड़ रहा था। इसके चलते वह अपने मकान से कुछ दूरी पर किराए पर रहने लग गया था। लेकिन, सोमवार को पिता के घर में घुसकर बेटे ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पिता के शव को टंकी में फेंक दिया गया।

इसके बाद बेटा शांति से पास की एक दुकान पर गया और मजे से बरियानी खाई। घर लौटकर चुपचाप सो गया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उसे पिता के घर से निकलते देखा। लोगों ने शक के चलते पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घर में रखी पानी की टंकी में पारस केरकेट्टा का शव मिला। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!