Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Feb, 2025 11:32 AM

अल्मोड़ाः उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस को एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस को एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 11 फरवरी को अल्मोड़ा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और देघाट थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत दो नशा तस्करों सुंदर सिंह और खीम सिंह को उदयपुर तिराहा से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 116.358 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। दोनों आरोपी बरामद गांजा को पिकअप और बलेनो कार से परिवहन कर रामनगर ले जा रहे थे। इस घटना का मास्टर माइंड कुलदीप सिंह निवासी सिमलग्वैना देघाट अल्मोड़ा फरार हो गया था। आरोपी घटना के दिन पुलिस की रेकी करते हुए दोनों वाहनों के आगे आगे चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि बरामद गांजा को फरार आरोपी ने सराईखेत से एकत्र किया था। तभी से आरोपी फरार था।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5000 का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी प्राप्त कर लिया था। पुलिस टीम ने आरोपी को बीती रात को उदयपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।