Good News: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों व पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा

Edited By Nitika, Updated: 23 May, 2023 01:06 PM

allowance of government employees increased by 4

उत्तराखंड में राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिकों और पेंशन धारकों के हित में उनका महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 फीसदी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।

PunjabKesari

राज्य मंत्रिमंडल की हाल में हुई बैठक में कार्मिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था। यहां जारी एक ​सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते से 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशन धारक लाभान्वित होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!