Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Mar, 2026 11:05 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से प्रशासनिक फेरदबल की खबर सामने आई है। यहां रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने तबादला सूची जारी की है। सोमवार देर रात...
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से प्रशासनिक फेरदबल की खबर सामने आई है। यहां रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने तबादला सूची जारी की है। सोमवार देर रात आदेश जारी किए गए।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रायवाला कोतवाली से रानीपोखरी का नया थानाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया
- थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को रानीपोखरी से पुलिस कार्यालय देहरादून में तैनात किया
- रायवाला कोतवाली में फिलहाल प्रभारी निरीक्षक का पद खाली है। यहां किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को तैनात किए जाने की संभावना