उत्तरकाशी में हादसाः अनियंत्रित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त, पुल से नीचे गिरी; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Mar, 2026 01:27 PM

accident in uttarkashi car loses control crashes falls off bridge

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में हादसा हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में हादसा हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हर्षिल बगोरी को जोड़ने वाले पहले पुल पर हुई। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। अनियंत्रित होकर कार पुल से नदी किनारे जा गिरी। हादसे के दौरान कार में अकेला चालक सवार था। घटना में वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल चालक को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। बताया गया कि कार हर्षिल से बगोरी की ओर जा रही थी।  

घटना में घायल की पहचान राजन कुमार निवासी अंबेडकर कॉलोनी आयानगर पहाड़ी नई दिल्ली के रूप में हुई। वह कार से हर्षिल से बगोरी की ओर जा रहा था।  हर्षिल बगोरी को जोड़ने वाले पहले पुल पर कार पलटी थी। पुलिस ने बताया कि राजन को सामान्य चोट आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!