Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Mar, 2026 11:58 AM

टिहरीः उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा हुआ। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरा है। हादसे के दौरान कार में दंपती सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि कार ऋषिकेश से नई टिहरी जा रही थी। तभी यह...
टिहरीः उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा हुआ। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरा है। हादसे के दौरान कार में दंपती सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि कार ऋषिकेश से नई टिहरी जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार में हुई है। जहां मंगलवार को कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक बोल्डर जा गिरा। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी बाल-बाल बचे है। बताया गया कि बगड़धार में मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस दौरान चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। जिससे कार क्षतिरग्रस्त हो गई।
घटना में कार सवार ई ब्लॉक नई टिहरी निवासी महेश पंवार व उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई है। आनन-फानन में उन्हें श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बीआरओ को जिम्मेदार ठहराया है। उनकी लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया।