Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Aug, 2025 08:02 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की गई है। सीएम धामी ने इस घटना को समूचे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की गई है। सीएम धामी ने इस घटना को समूचे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुआ हमला समूचे लोकतंत्र पर हमला है।” उन्होंने कहा, “इस प्रकार का कृत्य न केवल निंदनीय, बल्कि अस्वीकार्य भी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।”
दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर बुधवार सुबह आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को वहीं पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।