Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Aug, 2025 11:11 AM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक युवक को टक्कर मारी है। घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। जबकि बाइक सवार अपना वाहन छोड़कर भाग निकला।बताया गया कि युवक बीमार मां के लिए दवा लेने जा...
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक युवक को टक्कर मारी है। घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। जबकि बाइक सवार अपना वाहन छोड़कर भाग निकला।बताया गया कि युवक बीमार मां के लिए दवा लेने जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास हुआ है। जहां रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। घटना के दौरान युवक साइकल पर सवार था। इस दौरान टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान मनोज कुमार (28) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम गोगिलपुर मीरगंज, थाना शीशगढ़, बरेली के रूप में हुई है। कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस का ट्रक चलाता था। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।