उत्तरायणी मेले में थूक-थूक कर रोटी बना रहा था युवक, पुलिस ने उप्र. के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jan, 2025 03:06 PM

a young man was making rotis by spitting in uttarayan fair

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में लगने वाले प्रसिद्ध उत्तरायणी मेला में थूक जिहाद का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश (उप्र.) के निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों बागेश्वर में सरयू नदी के...

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में लगने वाले प्रसिद्ध उत्तरायणी मेला में थूक जिहाद का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश (उप्र.) के निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों बागेश्वर में सरयू नदी के तट पर प्रदेश का प्रसिद्ध उत्तरायणी मेला चल रहा है। इस दौरान मेले में कई खाने के स्टॉल और रेस्टोरेंट भी खुले हुए हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें युवक लगातार थूक लगा कर तंदूर में रोटी सेकता नजर आ रहा है। युवक की इस हरकत को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिन्दूवादी संगठनों के साथ ही आम लोगों में रोष फैल गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोग थाने में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1), 274 और 299 में मामला दर्ज कर लिया। साथ ही जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आमिर और फिरासत निवासीगण टांडा बादली जिला रामपुर उप्र शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंद्रशेखर घोड़के ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कारर्वाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घोड़के ने आम लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!