मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम स्थल के पास अचानक लगी आग, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Feb, 2026 11:38 AM

a sudden fire broke out near the venue of chief minister dhami s program

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में से खबर सामने आई है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल के पास अचानक आग लग गई। दरअसल, बुधवार को नैनीताल में सीएम धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के बाद जनता को संबोधन कर रहे थे।...

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में से खबर सामने आई है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल के पास अचानक आग लग गई। दरअसल, बुधवार को नैनीताल में सीएम धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के बाद जनता को संबोधन कर रहे थे। तभी परियोजना के ऊपर पहाड़ी इलाके के जंगल में अचानक आग लग गई।

जंगल में लगी आग की लपटें कार्यक्रम स्थल से साफ दिखाई देने लगीं। इस घटना से मौके पर मौजूद प्रशासनिक और वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना पर दमकल की टीम को मौके पर रवाना किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने जंगलों में लग रही आग को एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और आग की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!