Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Feb, 2026 04:37 PM

हल्द्वानी: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे हुए है। जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कहा कि भाजपा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बनाकर गले में टांग ले।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा चुनाव आते ही भाजपा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का हल्ला मचा रही है। हरीश रावत ने भाजपा को सुझाव देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बनाकर अपने गले में डाल लेना चाहिए क्योंकि इसी ताबीज के बल पर भाजपा 2022 में सत्ता में आई है और 2027 में भी अब उन्हें ताबीज़ नमो कहना चाहिए।
कहा कि देहरादून में जिस जगह की बात कही जा रही है। वहां प्लाट खरीदने वाले अधिकतर लोग हिंदू हैं और जिस भी सरकार में उन्हें जमीन दी गई होगी। वह नियमों के तहत ही दी गई होगी।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी देहरादून में लगातार घटनाएं बढ़ रही है। आए दिन हत्याएं हो रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
पुलिस कानून व्यवस्था को छोड़कर अब दूसरे कामों में लगी हुई है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजधानी जैसी जगह में हत्याएं हो रही है। महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है। लोग डर के साए में है।