लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत ! देहरादून की युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Mar, 2026 04:47 PM

a live in relationship ends in a horrific way

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां देहरादून की एक युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी है। बताया कि युवती ने लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां देहरादून की एक युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी है। बताया कि युवती ने लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला गुरुग्राम में से सामने आया है। जहां देहरादून निवासी एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। बताया गया कि दून निवासी युवती तीन माह से गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वह अपने प्रेमी के साथ डीएलएफ फेज-3 इलाके के डब्ल्यू ब्लॉक में एक किराये के मकान में रहती थी। एक निजी कंपनी में काम करती थी।

गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को दोनों में विवाद हुआ है। जिसके बाद युवती चौथी मंजिल से कूद गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

मृतका की पहचान 23 वर्षीय मनमीत कौर निवासी देहरादून के रूप में हुई है। परिजनों ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप युवक पर  लगाया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!