कक्षा 10 की बच्ची बनी मां...अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ; उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Feb, 2026 02:57 PM

a class 10 student became a mother  gave birth to a child in the hospital

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय एवं कक्षा 10 की बच्ची मां बन गई है। लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। तभी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा हुआ। बताया गया कि स्कूल में ही तीन...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय एवं कक्षा 10 की बच्ची मां बन गई है। लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। तभी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा हुआ। बताया गया कि स्कूल में ही तीन लड़कों ने उसके साथ दरिंदगी की थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मध्य प्रदेश के कटनी शहर में से सामने आई है। जहां एक 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। नाबालिग एक सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया तो पीड़िता ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि जून 2025 में तीनों लड़कों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। मामले में किसी को बताने पर डराया-धमकाया। इसी के साथ ही स्कूल में बदनाम करने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने बताया कि लोक-लाज की डर की वजह से उसने किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया। उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। इसलिए वह मानसिक तनाव में जूझ रही थी। वहीं, उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ। बताया गया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। लेकिन, मेडिकल जांच में गर्भवती होने का खुलासा हुआ। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसने नवजात को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!