Edited By Nitika, Updated: 28 Apr, 2023 02:54 PM

केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में तीन नये न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त न्यायाधीश आज शपथ लेंगे।
नैनीतालः केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में तीन नये न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त न्यायाधीश आज शपथ लेंगे।
केन्द्र सरकार के विशेष सचिव राजेन्द्र कश्यप की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अधिवक्ता राकेश थपलियाल, अधिवक्ता पंकज पुरोहित के अलावा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारतीय शर्मा को बतौर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। तीनों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण की तिथि से मानी जाएगी।
इस प्रकार उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित अब न्यायाधीशों की संख्या 8 हो गई है। नव नियुक्त न्यायाधीश आज यानि शुक्रवार को पद शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी नव नियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे।