Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Nov, 2025 10:31 AM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हुई है। इस घटना की जानकारी पर दूल्हे समेत पूरे परिवार को झटका लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बाजपुर शहर में से सामने आया है। जहां युवक की शादी यूपी में गांव निवासी एक युवती के साथ तय हुई है। शादी 2 नवंबर को होनी थी। जबकि बीती 1 नवंबर को लड़की पक्ष की ओर से शगुन की रस्म के लिए आना था। इसी बीच शनिवार को लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इधर, बाजपुर में लड़के पक्ष की ओर से शगुन की तैयारियां धूमधाम से की गई थी। मैदान में बड़ा टेंट लगाया गया था।
घटना की जानकारी पर दूल्हे समेत परिवार को बड़ा झटका लगा। शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। लड़के वालों को शादी के लिए की गई सभी बुकिंग कैंसिल करानी पड़ी। आनन-फानन में मैदान में लगाए टेंट के भी हटाया गया। यह घटना से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है। फिलहाल, लड़के पक्ष की ओर से पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।