यमुनोत्री के पास रानाचट्टी में अंग्रेजी शराब के ठेके का महिलाओं ने किया विरोध, बंद करने की मांग

Edited By Nitika, Updated: 20 Jun, 2024 02:06 PM

women protested against the english liquor contract

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राजमार्ग पर धाम से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रानाचट्टी में खोले गए अंग्रेजी शराब के ठेके के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन किया तथा उसे तत्काल बंद करने की मांग की।

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राजमार्ग पर धाम से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रानाचट्टी में खोले गए अंग्रेजी शराब के ठेके के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन किया तथा उसे तत्काल बंद करने की मांग की।

पिछले माह बड़कोट तहसील के तहत रानाचट्टी में अंग्रेजी शराब का ठेका खोला गया था और स्थानीय लोगों द्वारा उस दौरान उसका विरोध भी किया गया था लेकिन अब महिलाएं भी शराब के ठेके के विरोध में उतर आई हैं। महिलाएं बुधवार को रानाचट्टी में इकटठी हुईं और धरना देकर अंग्रेजी शराब के ठेके को बंद करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि यमुनोत्री धाम से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर आबकारी विभाग द्वारा शराब का ठेका खोला जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश विदेश से श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में यहां ठेका नहीं खुलना चाहिए।

वहीं स्थानीय निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि रानाचट्टी में खोला गया अंग्रेजी शराब का यह ठेका तत्काल बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धाम के निकट खुले शराब के इस ठेके से देश-विदेश में इसका गलत संदेश जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!