महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने सांसदों को दी बधाई, कहा- मोदी के उत्तराखंड के लगाव पर प्रदेश की जनता ने लगाई मुहर

Edited By Nitika, Updated: 05 Jun, 2024 02:08 PM

president of mahila morcha congratulated the mp

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जीत की हैट्रिक लगाने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जीत की हैट्रिक लगाने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी है।

नौटियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के साथ लगाव है, ऐसे में प्रदेश की जनता ने उनके विश्वास पर मुहर लगाई है। नौटियाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सौगात के तौर पर पांच कमल के फूल दिए हैं। लगातार केंद्र सरकार ने राज्य के विकास हेतु मेगा परियोजनाएं चलाई है। प्रदेशवासियों को उसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे ऑल वेदर रोड रहा हो या फिर ऋषिकेश कर्णप्रयाग का रेल लाइन। बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम का विकास हो। सभी क्षेत्रों में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण का मुद्दा रहा हो। प्रदेश सरकार लगातार काम करती रही है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!