उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले गुब्बारे दिखाए... CM धामी के दौरे का विरोध किया; पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Apr, 2026 02:33 PM

uttarakhand youth congress protests displays black balloons

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काले गुब्बारे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री धामी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व ही रामनगर के लखनपुर चुंगी पर यूथ...

 

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काले गुब्बारे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री धामी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व ही रामनगर के लखनपुर चुंगी पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने हाथों पर काले गुब्बारे लेकर मुख्यमंत्री का विरोध किया।

पुलिस ने तुरंत ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों से सभी काले गुब्बारों को फोड़कर उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक लिया। सुमित लोहनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

इसके बावजूद सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार भी लगातार बढ़ रहा है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!