उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, केबिन में फंसा चालक, SDRF ने ऐसे बचाई जान

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2026 10:28 AM

truck overturns driver trapped in cabin sdrf saves his life

काफी प्रयासों के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ की तत्परता और कुशल रेस्क्यू ऑपरेशन से हादसे में फंसे चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के...

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी क्षेत्र में रविवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन के अंदर फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने विशेष बचाव तकनीक और उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। 

जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) से ट्रक पलटने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बचाव दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के भीतर चालक बुरी तरह फंसा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ कर्मियों ने आवश्यक उपकरणों और विशेष तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। 

काफी प्रयासों के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ की तत्परता और कुशल रेस्क्यू ऑपरेशन से हादसे में फंसे चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!