मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से राहत नहीं: जस्टिस पंकज पुरोहित ने सुनवाई से किया इनकार, नई बेंच को भेजा मामला

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Oct, 2026 10:42 AM

no relief for rekha arya s husband girdhari lal sahu from the high court

महिला सशक्तिकरण और खेल एवं युवा मंत्री रेखा आर्य की ओर से देहरादून थाना में अपने पति साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के साथ ही विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को फिलहाल कोई राहत नहीं मिल पाई है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की अदालत ने बुधवार को सुनवाई के बाद याचिका को नई बेंच को भेज दिया है। अब इस प्रकरण पर नई बेंच सुनवाई करेगी। 

महिला सशक्तिकरण और खेल एवं युवा मंत्री रेखा आर्य की ओर से देहरादून थाना में अपने पति साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के साथ ही विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच विशेष अनुसंधान दल (SIT ) कर रहा है। साहू ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को निरस्त करने और गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पुरोहित की अदालत में हुई लेकिन न्यायालय ने सुनवाई से इनकार करते हुए इस मामले को दूसरी बेंच को भेजने की सिफारिश कर दी। अब मुख्य न्यायाधीश इस मामले में सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन करेंगे। याचिकाकर्ता की ओर से पेश याचिका में कहा गया है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!