टला बड़ा हादसा: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, मची अफरा-तफरी

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Oct, 2026 11:56 AM

technical snag in helicopter heading to kedarnath emergency landing

हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और सभी छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान एहतियाती कदम उठाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

टिहरी: उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई और एहतियातन हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। 

जानकारी के अनुसार, देहरादून से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया। इसके बाद तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। 

तकनीकी खामी दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और सभी छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान एहतियाती कदम उठाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!