डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, CM धामी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2026 12:11 PM

dr dhal singh bisen took the oath as the governor of uttarakhand

बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है जो पांच साल से अधिक समय तक प्रदेश के राज्यपाल रहे। बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके हैं।

देहरादून: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। बिसेन को लोकभवन में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा मुख्य सचिव आनंद बर्धन समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है जो पांच साल से अधिक समय तक प्रदेश के राज्यपाल रहे। बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!