गांव के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, 35 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2026 10:50 AM

farmer murdered for intervening in a village dispute

खबरों के अनुसार, करीब चार दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति के साथ मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था।

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हस्तक्षेप करने पर 35 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्धा नवाड़िया गांव निवासी सतनाम सिंह शनिवार देर रात अपने खेत से लौट रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल सतनाम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

खबरों के अनुसार, करीब चार दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति के साथ मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। कहा जा रहा है कि सतनाम सिंह ने इस विवाद में हस्तक्षेप किया था, जिससे कुलदीप सिंह और उसके साथियों की उनसे दुश्मनी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे सतनाम सिंह पर हमला किया गया। इस दौरान परिवार का एक युवक घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा। आरोपियों ने उसपर भी गोलियां चलाईं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। 

पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!