Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Oct, 2025 08:07 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में दीपावली के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाने और पहाड़ी क्षेत्रो में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बफर्बारी की संभावना भी जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 25 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड से मानसून 26 सितंबर को पूरी तरह विदाई ले चुका है। इस बार मानसून सीजन का आकलन पिछले मानसून सीजन से करें तो 2024 से 9 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। राज्य के 69 प्रतिशत एरिया में सामान्य बारिश हुई।