उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में हुआ चयन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jan, 2026 04:24 PM

uttarakhand police constable kishan singh selected

देहरादूनः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में तैनात राज्य पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर चयन हुआ है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार साल की...

देहरादूनः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में तैनात राज्य पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर चयन हुआ है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार साल की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम है।

इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह चयन उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे,और केंद्र सरकार और उत्तराखंड पुलिस की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!