Uttarakhand News: उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य–समान वेतन, सरकार का आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Feb, 2026 04:52 PM

uttarakhand news upnl employees will get equal work equal

देहरादूनः उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। धामी सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से 10 साल की सेवा पूरी कर चुके 8 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

देहरादूनः उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। धामी सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से 10 साल की सेवा पूरी कर चुके 8 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

सोमवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 10 वर्ष की लगातार सेवा पूरी करने वाले उपनल कर्मचारियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ देने के शासनादेश के लिए मंत्री का धन्यवाद किया।

मंत्री गणेश जोशी ने सभी उपनल कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!