Uttarakhand News: महिला के साथ अभद्रता ! सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Nov, 2025 09:57 AM

uttarakhand news indecent behavior with

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित सिविल अस्पताल में एक महिला के साथ अभद्रता की गई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता की है। बताया गया कि वह अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल...

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित सिविल अस्पताल में एक महिला के साथ अभद्रता की गई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता की है। बताया गया कि वह अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सिविल अस्पताल रुड़की में से सामने आया है। जहां मंगलवार को एक महिला अपने बेटे का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। महिला का आरोप है कि सर्जन डॉक्टर शराब के नशे में था। इस दौरान डॉक्टर ने बच्चे का इलाज नहीं किया। साथ ही कहा कि अस्पताल में यह दवा भी नहीं है। ऐसे में महिला ने बच्चे की तबीयत खराब होने के चलते दवा लिखने को कहा।

वहीं, डॉक्टर इस बात से आग बबूला हो उठा। आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कमरे से बाहर जाने को कहा। महिला ने इसकी शिकायत सीएमएस डॉ संजय कंसल को कर दी। सीएमएस ने कहा कि महिला की लिखित शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!