Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Dec, 2025 02:05 PM

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला को कीटनाशक दवाई पिलाई गई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला का दहेज उत्पीड़न भी किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर...
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला को कीटनाशक दवाई पिलाई गई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला का दहेज उत्पीड़न भी किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के बनभूलपुरा के आजाद नगर में से सामने आया है। जहां निवासी महिला का निकाह जून 2024 में जुनैद खान निवासी दरऊ, किच्छा, ऊधमसिंह नगर से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि शादी के बाद उसे पति के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी पता चला है। वह अधिक शराब पीने का आदी निकला। इसी बीच महिला के गर्भवती होने पर उससे कार की मांग की गई।
आरोप है कि पति उसे मायके में छोड़ गया था। कहा कि घर दहेज के साथ ही वापिस लौटना। इसी बीच एक दिन उसे कॉल किया गया और तीन तलाक की धमकी दी गई। ऐसे में महिला अपने ससुराल पहुंच गई। जहां उसके पति समेत ससुराल के सभी सदस्यों ने मारपीट की। आरोप है कि महिला को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश की गई है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पति जुनैद, ससुर नायाब खान, सास रफत जहां, ननद सुमायला और बहनोई आदिल बड़ी ननद इरम और जेठ रूमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई कर रही है।