Uttarakhand: उत्तराखंड के इन 5 जिलों में बरसेंगे बादल...बर्फबारी की भी आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Feb, 2025 08:52 AM

uttarakhand clouds will rain in these 5 districts of uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दरअसल, फरवरी माह शुरू होते ही उत्तराखंड में दिन के समय चटक धूप देखने को मिली है। इसी बीच आज यानी शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के इन 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।...

देहरादूनः उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दरअसल, फरवरी माह शुरू होते ही उत्तराखंड में दिन के समय चटक धूप देखने को मिली है। इसी बीच आज यानी शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के इन 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ ही ऊंचाई वाले इलाको में बर्फबारी की भी आशंका है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा। लेकिन सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!