उत्तराखंडः भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, पार्टी में शोक की लहर !

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jan, 2026 10:26 AM

uttarakhand bjp leader dies in road accident

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। हादसे में भाजपा नेता की मौके पर मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। हादसे में भाजपा नेता की मौके पर मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना जनपद के धनौरी कलियर मार्ग पर हुई है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकराई है। इसके बाद कार सड़क से नीचे जा गिरी। घटना के दौरान कार में सवार भाजपा नेता अमित सैनी की मौत हुई है। घटना गुरुवार रात की बताई गई है। बताया गया कि भाजपा नेता किसी कार्य से रुड़की गए थे। रुड़की से धनौरी वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हुई है। जिस कारण उनकी जान चली गई।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!