Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Aug, 2025 08:41 AM

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां देहरादून जा रहा एक वाहन हादसे का शिकार हुआ है। दरअसल, वाहन पर पहाड़ से बोल्डर गिरा है। हादसे में एक महिला की मौत की सूचना मिली है। जबकि चार अन्य घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के समीप हुई है। जहां एक वाहन पर अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। घटना में एक महिला की मौके पर मौत हुई है। चार अन्य लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लिया। साथ ही सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि सभी जिले के देवाल ब्लॉक के सरवाड़ गांव से देहरादून जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।
हादसे में मृतका की पहचान नंदा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तोरती के रूप में हुई है। घटना में चालक महावीर सिंह, यशोदा देवी, शंभूराम और वीरल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।