Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Jul, 2025 12:28 PM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर कर्मचारियों की बस पलटी है। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए बस अनियंत्रित हुई है। अचानक बस के पलटने...
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर कर्मचारियों की बस पलटी है। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए बस अनियंत्रित हुई है। अचानक बस के पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना काशीपुर की है। जहां कर्मचारियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे के दौरान बस में 15 लोग सवार थे। सभी लोग रामनगर हाईवे पर अरिस्को दवा कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार देर रात काम से छुट्टी के बाद कंपनी की निजी बस से काशीपुर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिस कारण बस पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए है। आनन-फानन में घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटना में घायलों की पहचान मोतीलाल, रामपुकार, हिमांशु, अवनीश, विजय, आशीष, अवधेश, संजीव, शहजाद, दीपक के रूप में हुई है। मोतीलाल और हिमांशु गंभीर रूप से घायल है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि अन्य 8 कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है।