Uttarakhand: 13 वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालातों में लापता, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Dec, 2025 01:19 PM

uttarakhand 13 year old girl goes missing under suspicious

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली नगर के अंतर्गत भूपतवाला क्षेत्र से गुरुवार देर शाम एक 13 वर्षीय बालिका लापता हो गई। किशोरी अचानक घर से लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत...

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली नगर के अंतर्गत भूपतवाला क्षेत्र से गुरुवार देर शाम एक 13 वर्षीय बालिका लापता हो गई। किशोरी अचानक घर से लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर दी।

पुलिस टीम ने बालिका की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक ग्वाड़ी ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में खोजबीन बढ़ा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि किसी तरह की जानकारी मिल सके। इधर, बेटी के लापता होने के बाद से परिजन सदमे में है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि बालिका को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही कोई भी जानकारी मिलती है, परिजनों को तुरंत सूचित कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!