दर्दनाक हादसा ! घर से उठा ले गया गुलदार, बच्चे का क्षत विक्षत शव बरामद; दहशत के बीच कई स्कूल बंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Feb, 2026 01:48 PM

tragic incident leopard carried away child from home mutilated body

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में से बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है। जहां मंगलवार को सिंद्रवाणी गांव में घर से गुलदार 5 साल के बच्चे को उठा ले गया।मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दक्ष बिष्ट के रूप में हुई है। इस घटना के...

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में से बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है। जहां मंगलवार को सिंद्रवाणी गांव में घर से गुलदार 5 साल के बच्चे को उठा ले गया।मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दक्ष बिष्ट के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के सिंद्रवाणी गांव में से सामने आई है। जहां मंगलवार दोपहर अपने घर के आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय एक बच्चे को एक तेंदुआ उठाकर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना की सूचना पर जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश शुरू की। कई घंटे की लंबी तलाश के बाद बच्चे का क्षत विक्षत शव देर रात बरामद किया गया। रुद्रप्रयाग के उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि सात टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया गया। जिसके बाद रात 11 बजे जंगल से बच्चे का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चे की पहचान दक्ष बिष्ट के रूप में हुई है। सैनी ने बताया कि तेंदुए के संभावित खतरे को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे और वन विभाग की एक टीम क्षेत्र में लगातार गश्त करेगी। उधर, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र के आठ स्कूल में अगले दो दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!