दर्दनाक हादसाः दो दोस्तों की एक साथ गई जान, नदी में गिरी कार; पूरे गांव में पसरा मातम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jan, 2026 01:29 PM

tragic accident two friends die together car falls into river

रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार नदी में गिरी है। हादसे में दो युवकों की जान चली गई है। दोनों युवक हरिद्वार से लौट रहे थे। बताया गया कि घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद दोनों...

रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार नदी में गिरी है। हादसे में दो युवकों की जान चली गई है। दोनों युवक हरिद्वार से लौट रहे थे। बताया गया कि घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ayush

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोहम्मदपुर झाल के पास हुई है। जहां शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में दो युवक सवार थे। दोनों की मौके पर मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25) और आयुष शर्मा उर्फ पुनीत (25) निवासी ग्राम कुराली थाना जोनी, जिला मेरठ, उ प्र के रूप में हुई है।

_Saurabh

दोनों कार सवार युवक मेरठ से हरिद्वार आए थे। यहां से वापिस लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हुई है। पुलिस ने बताया कि आयुष अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक बहन है। वहीं, सौरभ शर्मा दो भाई हैं। दोनों दोस्तों की मौत से गांव में मातम छाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!